
Wednesday, July 29, 2009
समीरजी, हमरो बधाई ले लीजिये..!
समीर भइया,इ मनमोहन सरकार तो सभे कुछ महंगा कर दिया है,जनता पाताल में और महंगाई आसमान में पहुँच गई है, हम से इ सब देखा नहीं जा रहा है, हम संसद में बवाल मचा दिए है, आप भी हमरा साथ दीजिये, आपके पास तो ब्लोग्वानी परिवार का अच्छा खासा वोट बैंक है, लालटेन पर ध्यान दीजिये, हम वादा करते हैं, ब्लोग्वानी के एक-एक सदस्य की गोटी लाल कर देंगे , मनमोहना का नजर बधाई पर नहीं पड़ा है नहीं तो बधाई भी महंगा हो जाता, ज्यादा क्या बोले, जब से रेलवे छिनाया है तन बदन में आग लगा है, आपको हमरा तरफ़ से और हमरी लालटेन फैमली के तरफ़ से हैप्पी बर्थ डे ...!

Labels:
cartoon
Tuesday, July 7, 2009
लालू के सपने में आये भगवन..!
मछली के शौकीन लालू ने वर्षों बाद अभी दो दिन पहले ही शाकाहार त्याग कर मछली का स्वाद लिया था, उन्हें लगा मछली से दूर होकर वे सत्ता से भी दूर हो गए हैं, लोग सावन में मांसाहार का त्याग करते हैं, इन्होनें शाकाहार का त्याग कर डाला, सत्ता मोह के लिए! भगवान भोलेनाथ से यह सहन नहीं हुआ, फ़ौरन सपने में आकर लालू को चेतावनी दे डाली...देखिये कार्टून और दीजिय अपने बहुमूल्य कमेंट्स !
-------------------------------------------------
------------------------------------------------
-------------------------------------------------
Labels:
cartoon
Sunday, July 5, 2009
लालू फिर बने मांसाहारी..!
वर्षों पहले लालूजी ने मांसाहार त्याग दिया था, लालूजी की बड़ी कमजोरी रही है मछली..बिना मछली के उन्हें खाना हजम नहीं होता था, कई वर्षों तक दिल पर पत्थर रखकर वे शाकाहारी खाना खाते रहे, शायद ज्योतिषी की सलाह पर वे ऐसा करते रहे , पर एकाएक उन्होंने शाकाहार को त्याग कर फिर से मांसाहार अपना लिया है..क्यों ? आइये देखिये कार्टून ..आपके कमेंट्स की आशा है...!
-------------------------------------------
------------------------------------------
-------------------------------------------
Labels:
cartoon
Tuesday, June 30, 2009
लालू की लाल झंडी
केन्द्र की सत्ता में रेल मंत्री रहते लालू ने न जानें कितनी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई होगी...अब मंत्री तो रहे नहीं, झंडी दिखाने की आदत एकदम से नहीं जा सकती ..अब किसे झंडी दिखाये..सो दौ़ड पड़े नीतिश सरकार के पीछे..लाल झंडी लेकर.....देखिये कार्टून और दर्ज करें अपने कमेंट्स !
----------------------------------------------------
----------------------------------------------------
----------------------------------------------------
Labels:
कार्टून
Friday, June 26, 2009
देश के रजा बाबू.....?
अपने राजा बाबू को पता नहीं इन दिनों क्या हो गया है ? एकदम से संट हो गये हैं, पहले जैसे पटापट अब बोलबे नहीं करते हैं, इहे कारण से केतना कार्टूनिस्ट लोग का दोकनिया मंदा हो चला है, इ लिस्ट में एगो हमरो नाम है, का करें, अपने त भोगिये रहे हैं, हमलोगन को भी भोगा रहे हैं, अब कभिये-कभार बोलते हैं, जब बोलते हैं त हम कार्टूनिस्ट लोग तुरंते लपक लेते हैं और आपलोगों को परोस देते हैं, आज बड़ी दिन बाद हम भी परोस रहे हैं..टेस्टी लगेगा त एक ठो कमेंट्स दे दीजियेगा भैयाजी...!
-------------------------------------------------------------------
Sunday, June 21, 2009
सुनिए लालू की.........
महिला आरक्षण को लेकर देश भर में बवाल मचा है,अपने लालूजी पहले से ही यूपीए से खार खाए बैठे हैं, महिलाओं को आधार बनाकर यूपीए को भला-बुरा कहने का मौका ये कैसे जाने देते, बस कर डाला विरोध
------------------------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------
Labels:
cartoon
Friday, June 19, 2009
सपने सुहाने..पचपन के.....
परिस्थिति लाख विपरित हो पर लालूजी ने घबराना नहीं सीखा, आज न घर के है न घाट के, पर जोश में कोई कमी नहीं आई है, पचपन पार के हो चले हैं, पार बातें आज भी बचकानी ही करते हैं......
--------------------------------------------------------------------
--------------------------------------------------------------------
--------------------------------------------------------------------
Subscribe to:
Posts (Atom)


